Katihar News

« Back
  • 2022-02-28 | 09:25
  • Category: Polictics
  • Block: Katihar
पुलिस से डरने की जरुरत नहीं, पुलिस आपकी दोस्त है| कटिहार के टाउन हाल मे बिहार पुलिस सप्ताह - 2022

कटिहार के टाउन हॉल में बिहार पुलिस सप्ताह का आयोजन हुआ| जिसमें नशा, अपराध, बाल विवाह, दहेज प्रथा और साइबर क्राइम मुक्त कटिहार बनाने का संकल्प लिया गया| इस कार्यक्रम मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। गणमान्य नागरिक और छात्र- छात्राओं के साथ सवांद भी आयोजित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एकलव्य ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा| जिसमें नशा मुक्ति एवं दहेज प्रथा को लेकर उनके मधुर आवाज ने प्रशासन एवं गणमान्य व्यक्तियों के दिलों में जगह बनायी। ए एस पी रश्मि ने स्वागत भाषण दिया, जिसमें उन्होंने देश के वीर सपूतों को किया, साथ ही बिहार पुलिस सप्ताह के कार्यक्रमो की जानकारी दी| साथ ही उन्होंने कहा कि कटिहार जिला वासी काफी सहयोगी हैं और कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं| सिविल डिफेंस की तरफ से अनिल चमरिया ने साइबर क्राइम पर अपनी प्रतिक्रिया दी| उन्होंने कहा कि अपेक्षाकृत बिहार में पुलिस बल की कमी है फिर भी पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाती है ताकि हमलोग अमन चैन से सो पायें| उन्होंने कहा कि आज सभी लोग इंटनेट और डिजिटल दुनिया से जुड़े हुए हैं,और लोगो को कॉल एवं अन्य माध्यमों से ठगी की जाती है| इसलिए हमें जागरूक और सावधान रहने की जरूरत है|

  • Credit: Katihar Online News
Visits : 372